Oct
29
2023
By Praveen Upadhayay
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/29_10_2023-n_chandrababu_naidu_cover_23568176.jpeg)
RGA news
तेलुगू देशम पार्टी अगले माह होने वाला तेलंगाना विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के जेल में होने के कारण पार्टी ने रविवार को यह निर्णय लिया। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को पार्टी की तेलंगाना इकाई अध्यक्ष कसानी ज्ञानेश्वर को अपने फैसले से अवगत कराया। कसानी ज्ञानेश्वर ने राजमुंदरी जेल में पूर्व मुख्यमंत्री नायडू से मुलाकात की थी।
Place: