![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
2- मिनट पहले
RGA न्यूज़ एजेंसी,भुवनेश्वर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लगातार सत्ता में इसलिए बनी हुई है, क्योंकि माल बटोरने के लिए बीजद, भाजपा और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना द्वारा गठित सामाजिक न्याय अभिजन की सभा को संबोधित कर रहे थे। जेना को हाल में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि तीन बड़ी पार्टियों का अदृश्य गठबंधन है और वे एक-दूसरे का विरोध नहीं करतीं। इसके कारण खनिज एवं प्राकृतिक संपदा से समृद्ध होने के बावजदू यह राज्य विकास के मोर्चे पर नाकाम रहा। माल बटोरने में ये सभी साझेदार हैं, जिसके कारण राज्य में कोई वास्तविक विपक्ष नहीं है। बीजद, भाजपा की जेब में है और कांग्रेस बीजद की जेब में है। इस मौके पर केजरीवाल के साथ पार्टी सांसद संजय सिंह भी थे।
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि ओडिशा में आम आदमी पार्टी जेना के सामाजिक न्याय अभिजन के साथ मिलकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। जेना ने घोषणा की कि वह राज्य में केजरीवाल का समर्थन करेंगे।