RGA न्यूज़ राशिफल
मेष:
गणेशजी के बताए अनुसार आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आ सकती हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। हित शत्रु आपको हानि न पहुंचाएं, इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।
वृषभ:
आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप परिवार सहित कहीं घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत कर सकते हैं। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
मिथुन:
गणेशजी कहते हैं कि कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगें परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता प्राप्त करेंगे। स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
कर्क:
गणेशजी आज का दिन शांत रहकर गुजारने के लिए कहते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बना सकती है। आकस्मिक खर्च के योग हैं। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव हो सकता है। विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना ही आपके हित में रहेगा। पेट तथा पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं सता सकती हैं।
सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव कर सकते हैं। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में चिंता रहेगी। स्त्रीवर्ग तथा पानी से संभलकर रहने की आवश्यकता है।
कन्या:
शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण संबंधों से खुश रहेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रह सकती है। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है, ऐसा गणेशजी चेतावनी देते हैं। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।
तुला:
आज आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रह सकती है, जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। अपनी जिद्द छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि परिजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सामान्य रूप से पूरा दिन खुशी में व्यतीत होगा।
धनु:
आज का दिन कष्टदायक हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की आशंका है। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है, जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होने के भी संकेत हैं। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें। अदालत संबंधी काम-काज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएंगे।
मकर:
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ समय है। शेयर-सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
कुंभ:
गणेशजी के आशीर्वाद के साथ-साथ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।
मीन:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। संतान की समस्या आपको चिंतित कर सकती है। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी दिक्कत कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों से मन को घिरने न दें, तभी आप इन परेशानियों पर विजय पा सकते हैं।