दहेज लोभियों का शिकार नवविवाहिता, पति समेत ससुरालियों पर जिंदा जलाने का आरोप

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ संवाददाता लखनऊ

पीडि़ता की मां की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत आइपीसी की अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज।...

लखनऊ :- मडिय़ांव थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों पर एक विवाहिता को जलाने का आरोप है। पीडि़ता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीडि़ता के घरवालों ने मडिय़ांव थाने पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

इंस्पेक्टर मडिय़ांव संतोष कुमार सिंह के मुताबिक मायके पक्ष की तहरीर पर आरोपित पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीडऩ के तहत एफआइआर दर्ज कर ली गई है। महिला को बचाने में पति के दोनों हाथ झुलस गए हैं। जांच के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अलीगंज निवासी मुन्नी देवी के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2017 में अपनी बेटी खुशबू की शादी मडिय़ांव के एकतानगर निवासी अंसार के साथ की थी। मुन्नी देवी के मुताबिक करीब आठ महीने से अंसार अपने घरवालों के साथ दहेज की मांग को लेकर खुशबू को प्रताडि़त करता था। दहेज में उसे बाइक समेत अन्य सामान भी दिया गया था, लेकिन वह फिर भी एवेंजर बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर जब आरोपित पति अपने घरवालों के साथ मिलकर खुशबू को पीटने लगा तो खुशबू की मां उसे अपने साथ घर लेकर चली गई। 28 जनवरी को खुशबू का पति उसे फिर ले गया।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार को ससुरालीजनों ने खुशबू को आग के हवाले कर दिया। उधर खुशबू के पति समेत मुकदमे में नामजद सास-ससुर का कहना है कि खुशबू ने आग स्वयं लगाई, बचाने में पति अंसार के हाथ भी जल गए। वही उसे अस्पताल भी ले गया। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.