कांग्रेस हमेशा आम आदमी के साथ खड़ी रहकर संघर्ष करने वाली पार्टीः राजबब्बर

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ ब्यूरो चीफ लखनऊ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम आदमी के साथ खड़ी रहने वाली और उनके हितों के लिए कार्य करने वाली पार्टी रही है। ...

लखनऊ :- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम आदमी के साथ खड़ी रहने वाली और उनके हितों के लिए कार्य करने वाली पार्टी रही है। यही कारण है कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जब सारे लेागों ने यथास्थिति मानकर खामोशी ओढ़ ली तब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निरन्तर जनता के मुद्दों पर किसानों, युवाओं, छात्रों, व्यापारियों आदि के लिए संघर्ष करते रहे। इसकी वजह से कांग्रेस को कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कामयाबी मिली। उन्होंने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को किसानों का अपमान बताया।

कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण 

इस मौके पर उन्होंने आगरा, फीरोजाबाद और फतेहपुर सीकरी से आये विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी। सदस्यता ग्रहण करने वाले समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रवीण राजपूत और आगरा के जिला उपाध्यक्ष विकास परमार के नेतृत्व में आये थे। इसके अलावा संदीप राय के नेतृत्व में कुशीनगर के कुछ कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

23 फरवरी को अधिवक्ता सम्मेलन 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व जिला-शहर अध्यक्षों की एक बैठक विभाग के चेयरमैन गंगा सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर भी मौजूद थे। गंगा सिंह एडवोकेट ने बताया कि बैठक में लखनऊ में 23 फरवरी को आयोजित होने वाले अधिवक्ता सम्मेलन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। अधिवक्ताओं के हित में राज्यपाल को दिये गए 10 सूत्री ज्ञापन के बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को जानकारी दी गई। उनसे अधिवक्ताओं के मामले को राज्यसभा में उठाने का अनुरोध किया गया। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.