पेंशन बहाली की मांग, हड़ताल में परीक्षा का भी बहिष्कार

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ संवाददाता

मालवीय अध्यापक आवास गृह पर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन संगठन की बैठक हुई।...

बदायूं : मालवीय अध्यापक आवास गृह पर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच संगठन की बैठक हुई। संगठन के सभी घटक दलों के पदाधिकारियों ने शिरकत की और आगामी 6 फरवरी से 12 फरवरी तक पूरे प्रदेश में एक साथ होने वाली हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। बताया कि सात दिन की हड़ताल के दौरान बोर्ड परीक्षा का भी बहिष्कार किया जाएगा।

मंच के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि हड़ताल के दौरान सभी कार्यालय व विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे। कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा और न ही विद्यालयों में पढ़ाई व मध्याह्न भोजन का संचालन किया जाएगा। हड़ताल की अवधि में शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति ब्लॉक मुख्यालय पर अनिवार्य होगी। तहसील सदर के सभी विकास क्षेत्र का हड़ताल स्थल मुख्यालय रहेगा। कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिलामंत्री सरोज यादव ने कहा कि ट्रेजरी, विकास भवन, सफाई कर्मचारी कार्यालय में तालाबंदी करके हड़ताल में शामिल होंगे। माध्यमिक की परीक्षाओं का भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। संगठन के सह संयोजक उदयवीर ¨सह यादव ने बताया कि हड़ताल से एक दिन पहले 5 फरवरी को मालवीय अध्यापक आवास गृह से मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। अशोक बाबू, शैलेंद्र ¨सह, अर¨वद दीक्षित, दामोदर ¨सह, मधुकर, सुरेंद्र ¨सह, संजय यादव, राधेश्याम, देवेंद्र गुप्ता, अशोक यादव, अराफात, सुशील, ब्रजेश, माधव ¨सह, सलमान, यतींद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.