![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGAन्यूज़ संवाददाता प्रयागराज
मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद ही स्नाघंटा-घडिय़ाल के बीच स्नान दान का क्रम शुरू हो गया। त्रिवेणी तट पर पुण्य की डुबकी के लिए आस्था का जनसैलाब हिलोरे मारते दिखा।...
प्रयागराज:- प्रयागराज के कुंभनगर में कुंभ के दूसरे शाही स्नान महापर्व, मौनी अमावस्या पर संगम में जनसमुद्र उमड़ पड़ा। कल देर रात से ही पतितपावनी गंगा, श्यामल यमुना व अदृश्य सरस्वती की मिलन स्थली यहां के पावन संगम में लोगों ने शुभ मुहूर्त में डुबकी लगनी शुरू कर दी। कोहरे तथा ठंड पर पर लोगों के आस्था का सैलाब भारी है। आज तो तड़के से ही यहां हर तरफ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
मौनी अमावस्या पर संगम पर जन सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां के सभी स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला दिख रहा है। कुंभ मेला प्रशासन ने दावा किया कि सुबह आठ बजे तक 1.81 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा ली है। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और धार्मिक प्रयागराज कुंभ में आज मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। सुबह से ही घाटों पर स्नान के लिए लोगों का रेला लगा हुआ है। भीड़ को देखते हुए सरकार ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस शाही स्नान पर विदेशी श्रद्धालु भी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। उन्हें यहा कुंभ में स्नान करने के साथ भारत दर्शन और आस्था दर्शन भी देखने को मिल रहा है। प्रयागराज कुम्भ में मौनी अमावस्या पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी एवं पंचायती अटल अखाड़े ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। यहां पर श्रद्धालुओं ने शाही स्नान के वैभव व नागा संन्यासियों का दर्शन किया।
मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद ही स्नाघंटा-घडिय़ाल के बीच स्नान दान का क्रम शुरू हो गया। त्रिवेणी तट पर पुण्य की डुबकी के लिए आस्था का जनसैलाब हिलोरे मारते दिखा। शहर से लेकर कुंभ मेला क्षेत्र तक की सड़कें चहुंदिश श्रद्धा पथ में तब्दील हैं। देश व दुनिया से आए संतों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों का ऐसा सागर उमड़ा कि लगभग 5.5 किमी परिधि में फैले संगम के सरकुलेटिंग एरिया में तिल रखने भर की जगह नहीं बची।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी यहां पर सुबह करीब पांच बजे ही संगम पर डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि आज पवित्र स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज कुंभनगर में संगम पर 40 से अधिक घाट पर करोड़ों श्रद्धालुओं पहुंचे हैं। मौनी अमावस्या महात्म्य और दिव्यता के सारांश को एक सूत्र में पिरोता हुआ एक संक्षिप्त प्रयास है।