![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ मेरठ
शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पर पैसे लेकर पद देने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप पूर्व जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी दुष्यंत रोहटा ने लगाया है।...
मेरठ:- शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पत्र
पूर्व जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी दुष्यंत रोहटा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भी भेजा है। इसमें उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने के कारण गिनाते हुए जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर ने उन्हें बताया था कि उन्होंने इस पद के बदले तीन लाख रुपये शिवपाल सिंह यादव को दिए थे। यह भी आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने उनसे भी प्रवक्ता पद के लिए पैसे मांगे। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रेरणा चौधरी पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। इन सब कारणों से वह इस्तीफा दे रहे हैं।
मनगढ़ंत आरोप लगा रहे
इस आरोप पर जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर ने कहा कि दुष्यंत ने भाजपा में जाने के लिए प्रगतिशील पार्टी में पद लिया। वह भाजपा के अधिकांश कार्यक्रमों में शामिल रहे इसके सुबूत उनके पास हैं। उन्होंने दुष्यंत को कुछ दिन पहले प्रवक्ता पद से हटा दिया था। अब जब उन्होंने इस सुबूत को हाईकमान को सौंपने की तैयारी की तो दुष्यंत ने मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया।