राशिफल 5 फरवरी 2019: मकर राशि से जाते हुए चंद्रमा कर्क और इन 3 राशियों को दे रहे लाभ

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल

मेष:

आज दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। परिवारजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन करने की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यभार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता से लाभ मिलेगा।

वृषभ:

नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लंबे प्रवास का योग है। दूर स्थित स्नेहीजनों या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। । व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मिथुन:

नए कार्य का प्रारंभ हो सके तो टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। खर्च अधिक होगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें, परेशानी हो सकती है। निषेधात्मक विचारों से दूर रहिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।

कर्क:

वैभवपूर्ण जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

सिंह:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतिएगा जिससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता को लेकर चिंतित रहेंगे।

कन्या:

आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और विवाद से दूर रहना चाहिए। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट में तकलीफ हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतिएगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता रहेगी। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृश्चिक:

आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से मुलाकात हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। स्नेह संबंध बनेंगे।

धनु:

आप का दिन मिश्रित फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।

मकर:

आज प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। मानसिक रूप से शांति रहेगी।

कुंभ:

स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। कोर्ट-कचहरी के झंझट से दूर रहें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन खर्च का योग है।

मीन:

आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी और उनके पीछे खर्च करना पडे़गा। रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों की चाहत पूरी होते दिखेगी। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.