मौत के सौदागरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: जहरीली शराब कांड पर बोले उपमुख्यमंत्री

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA News लखनऊ

सपा बसपा गठबंधन मजबूरी का साथ है,सब मिलकर भी मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पाएंगे।...

लखनऊ:- जहरीली शराब कांड में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जांच हो रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मौत के सौदागरों के खिलाफ सरकार सख्‍त कार्रवाई करेगी। दरअसल, उप मुख्‍यमंत्री अयोध्या मंडल के 181 परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। बता  दें, इससे पहले उपमुख्‍यमंत्री ने बाराबंकी में कोटवा सड़क-कोटवाधाम मार्ग का लोकर्पण किया।

वहीं प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा 73 प्लस  रहेगी। अमेठी और रायबरेली सीट भी भाजपा के खाते में होगी। बजट में भगवान राम की प्रतिमा का प्रावधान ना होने पर बोले कि अयोध्या के लिए बहुत कुछ है। अयोध्या के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों तत्पर हैं । आने वाले समय में राम के धाम को जितना हृदय में बसाते हैं उस स्वरूप देने का कार्य करेंगे। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने अयोध्या मंडल के 181 परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण किया । 223 करोड़ 50 लाख 60 हज़ार की धनराशि का किया शिलान्यास किया। वहीं रुदौली के कामाख्या मंदिर परिसर व अवध विश्वविद्यालय में भी कई सौगातें दी

सपा-बसपा गठबंधन मजबूरी का साथ: केशव 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी में सपा और बसपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि सपा बसपा गठबंधन मजबूरी का साथ है,सब मिलकर भी मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पाएंगे। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंचानी चाहिए। इस दौरान दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के कोटवा सड़क-कोटवाधाम मार्ग का लोकर्पण किया। वहीं दोनों के गठबंधन पर भी सवाल उठाया।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.