
RGA News लखनऊ संवाददाता
लखनऊ में पहाड़ों से आने वाली हवा से पारा लुढ़केगा। तीन-चार दिनों में बारिश की भी उम्मीद है।..
लखनऊ:- राजधानी में ठंड बरकरार रहेगी। पहाड़ों से आने वाली हवा से पारा लुढ़केगा। वहीं, तीन-चार दिनों में बारिश की भी उम्मीद है। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह सामान्य से एक डिग्री कम है। इसके अलावा गोरखपुर में सामान्य से तीन डिग्री, बहराइच में चार डिग्री, बरेली में तीन डिग्री, झांसी में पांच डिग्री, खीरी में पांच डिग्री, हमीरपुर, आगरा, कानपुर सिटी में सामान्य से चार डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों से आने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवा ठंड बढ़ाएगी। वहीं, तीन-चार दिनों में बारिश की भी उम्मीद है।