समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले, कांग्रेस भी है गठबंधन में !

Praveen Upadhayay's picture

RGA News ब्यूरो चीफ लखनऊ

प्रियंका गांधी के रोड शो पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गठबंधन में बसपा तो है ही, वहीं आपको जानकारी होगी कि कांग्रेस पार्टी भी शामिल है।

कांग्रेस का रोड शो अच्छी बात है। राजनीतिक दलों को कार्यक्रम करते रहना चाहिए। कांग्रेस का रोड शो और अच्छी बात है। चुनाव करीब है। पांच साल में भाजपा को देख लिया। सपा-बसपा गठबंधन में बहुत से दल शामिल हैं। वह सब मदद करेंगे। रालोद को भी तीन सीट दी गई हैं। वह भी शामिल है और निषाद पार्टी भी। क्योंकि पहले हम उनके साथ मिल कर चुनाव लड़े हैं। आने वाले समय में कुछ लोकसभा में हमारे साथ रहेंगे तो कुछ विधानसभा चुनाव में हमारे साथ रहेंगे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.