![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News मेरठ
जन अधिकार पार्टी की लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली सोमवार को जिमखाना मैदान में हुई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव जनता के मुद्दों के साथ मजबूती से लड़ेगी। रैली में कई जिलों से कार्यकर्ता शामिल रहे। उन्होंने कहा कि हर वर्ग-जाति को उसकी आबादी के अनुसार ही आरक्षण मिलना चाहिए।...
जन अधिकार पार्टी की लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली सोमवार को जिमखाना मैदान में हुई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव जनता के मुद्दों के साथ मजबूती से लड़ेगी। रैली में कई जिलों से कार्यकर्ता शामिल रहे। उन्होंने कहा कि हर वर्ग-जाति को उसकी आबादी के अनुसार ही आरक्षण मिलना चाहिए।
बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि मेरठ क्रांतिकारियों की भूमि है। यह अन्याय को बर्दाश्त नहीं करती। जन अधिकार पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएगी। आज के दल सत्ता में आते ही जनता को भूल जाते हैं। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें पूरी तरह से लागू होनी चाहिएं, किसानों की फसलों के लिए भंड़ारण की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सरकार ने शिक्षा का बजट कांग्रेस के मुकाबले और भी घटा दिया है। नासूर हो चुके आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने में ही भलाई है। कुशवाहा ने सपा-बसपा गठबंधन को मजबूरी में किया गया गठबंधन करार दिया। उन्होंने इसके सफल होने में संशय जाहिर किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामस्नेही ओमरे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष मूलशरण कश्यप, प्रदेश महासचिव रामगोपाल राठौर, सुरेंद्र गुप्ता, कैलाश लोधी, वीरेंद्र प्रजापति, गिरन्द वाल्मीकि, प्रदीप शाक्य, नवेद खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। चुनाव में शालीन भाषा का प्रयोग करें नेता
. सुभाषी फाउंडेशन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। इसमें उन्होंने मांग की कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। नेताओं की रैलियां होंगी। पर इसमें शब्दों का चयन और शालीनता बहुत जरूरी है। शब्दों का समाज पर असर पड़ता है। इस मौके पर डा. मीनू भटनागर, अचलेश चंद्र शर्मा, बिट्ठल रस्तोगी, विजय कुमार, गीतांश गुप्ता, निधि, राहुल गुप्ता, नितिन कुमार गौरव भटनागर आदि उपस्थित थे।