गुजरातः कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बनेगी ये रणनीति

Praveen Upadhayay's picture

RGA News गुजरात अहमदाबाद

congress. अहमदाबाद में कांग्रेस की पहली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर अहम रणनीतिक पहलुओं पर चर्चा होगी।...

अहमदाबाद:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आगामी कार्यसमिति बैठक 26 फरवरी को अहमदाबाद में होगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी सहित करीब 85 राष्ट्रीय नेता इसमें शिरकत करेंगे।

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस की पहली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन होगा। कांग्रेस इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अहम रणनीतिक पहलुओं पर चर्चा करेगी। गुजरात कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से गुजरात में कार्यसमिति की बैठक करने का आग्रह किया था। कांग्रेस को उम्मीद है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति होने से राज्य में पार्टी के प्रति माहौल बनाने में सहयोग मिल सकता है।

गुजरात की 26 लोकसभा सीट पर हाल भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस इस चुनाव में आठ सीट जीतने की उम्मीद कर रही है, लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी 26 सीट जीतने का संकल्प कराया है।  

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.