अलीगढ़ में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ किसानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Praveen Upadhayay's picture

RGA News अलीगढ़

साथा चीनी मिल न चलने व गन्ने की खरीद न होने पर नाराज किसानों ने गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगलवार को कलक्टे्रट में घुसेड़ दिए। धरना देकर प्रदर्शन किया।...

अलीगढ़ :- साथा चीनी मिल न चलने व गन्ने की खरीद न होने पर नाराज किसानों ने गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगलवार को कलक्टे्रट में घुसेड़ दिए। धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों की सख्ती से जागे प्रशासनिक अफसरों ने किसानों से बात की। आश्वासन दिया कि मिल के चालू होने तक रोज 10 हजार कुंतल गन्ना खरीदा जाएगा। नई मिल के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस भरोसे पर किसानों ने धरना खत्म कर दिया। 

चीनी मिल शीघ्र हो सही 
इससे पहले दिन में धरनास्थल पर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि साथा चीनी मिल को सही कराया जाए। गन्ना की फसल का सर्वे कर 325 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से मुआवजा किसानों के खाते में पहुंचाया जाए। उन्होंने साथा मिल में आग लगाने और ताल ठोंक कर अफसरों से दो-दो हाथ करने तक की बात कह दी। किसानों ने प्रधानमत्री के नाम ज्ञापन भी दिया था। 

गन्ने से लदे 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसान अंदर घुस गए 
सुबह गन्ने से लदे 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसान पहुंचे थे। मुख्य गन्ना अधिकारी एएस पांडे ने पहुंचकर उन्हें गन्ने दूसरी मिलों को भेजने व मिल की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन को भेजे पत्र की जानकारी दी थी। किसान संतुष्ट नहीं हुए तो सिटी मजिस्ट्रेट नलिनीकांत सिंह व सीओ अनिल कुमार पहुंचे। किसानों ने कहा कि हमारी समस्या का समाधान डीएम या सरकार कर सकती है। एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह भी पहुंचे और तय किया कि किसानों की गन्ना आयुक्त व डीएम से वार्ता कराई जाएगी। 

डीएम से वार्ता के बाद धरना समाप्त 
देर शाम डीएम चंद्रभूषण सिंह, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ किसानों की वार्ता हुई। किसान नेता शैलेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बातचीत के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। बातचीत में जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार, साथा चीनी मिल के महाप्रबंधक अमरेंद्र पोरस भी मौजूद रहे। धरने पर कांग्र्रेस नेता प्रतिमा सिंह, सपा महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अजीज, रालोद नेता डॉ. ओमवीर सिंह भी पहुंचे। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि चीनी मिल में अब तेजी से पेराई का काम होगा।  विस्तारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन में बातचीत की जाएगी। 

किसानों ने ये रखी मांगे 
भरतपुर लोधा के हरेंद्र सिंह ने बताया कि एक माह से गन्ना खेतों में खड़ा है। अभी तीन हजार कुंतल गन्ना है। गेहूं की फसल भी नहीं कर पाए हैैं। सिकंदरपुर माछुआ के सुनील कुमार ने बताया कि मिल की ओर से पर्चियां ही नहीं दी गई हैं। अभी हमारे खेतों में 2200 कुंतल गन्ना खेतों में खड़ा है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.