![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News महाराष्ट्र मुंबई
गौरी लंकेश हत्याकांड मामले को लेकर मुंबई की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ मानहानि की प्रक्रिया शुरू कर दी है।...
मुंबई :- गौरी लंकेश हत्याकांड मामले को लेकर मुंबई की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ मानहानि की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंकेश हत्याकांड में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर आरोप लगाने के चलते राहुल गांधी और येचुरी को मुंबई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने समन भेजा था। इस मामले की अगली सुनवाई अब 25 मार्च को होगी। कोर्ट ने उनसे व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।
बता दें कि मानहानि का मुकदमा आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने दायर किया था। संघ कार्यकर्ता और वकील धृतिमान जोशी ने साल 2017 में राहुल गांधी, संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, माकपा व उसके महासचिव येचुरी के खिलाफ अदालत में निजी शिकायत दर्ज कराई थी।
कोर्ट ने 18 फरवरी को राहुल गांधी और येचुरी को समन जारी किया था। हालांकि सोनियां गांधी व माकपा के खिलाफ शिकायत को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि व्यक्तियों द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए पार्टी को जिम्मेदार ठहराया नहीं जा सकता है।
गौरतलब है कि 5 सितंबर 2017 को 55 वर्षीय गौरी लंकेश की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड पर खूब राजनीति भी हुई, देशभर में रोष में देखने को मिला। इसके बाद सिद्धारमैया सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया था।