बढ़ी संभावना: डीसी लाइन पर ट्रेन चलने से बढ़ सकता है रांची-देवघर इंटरसिटी का फेरा

Praveen Upadhayay's picture

RGA News झारखंड धनबाद

डीसी लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से रांची-देवघर इंटरसिटी के फेरे में बढ़ोतरी हो सकती है। लाइन बंद होने के कारण पहले इस ट्रेन को बंद फिर आसनसोल से डायवर्ट कर दिया गया था।...

धनबाद:धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से रांची-देवघर इंटरसिटी के फेरे में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। डीसी लाइन बंद होने के कारण जहां धनबाद-रांची इंटरसिटी को पहले बंद फिर आसनसोल से डायवर्ट किया गया था, वहीं रांची-देवघर इंटरसिटी के फेरे में भी कटौती कर दी गई थी। रांची से सोमवार और देवघर से मंगलवार को इंटरसिटी को रद कर दिया था, जो अब भी जारी है। अब डीसी लाइन पर ट्रेन चलने से इस ट्रेन के प्रतिदिन चलने की संभावना बढ़ गई है।

इसलिए घटे थे फेरे: धनबाद-रांची इंटरसिटी के रेक से ही रांची-देवघर इंटरसिटी चलती है। धनबाद से रांची पहुंचने पर वहां से देवघर-रांची इंटरसिटी के रूप में परिचालन होता है। डीसी लाइन बंद होने के कारण तकनीकी अड़चन आ गई थी। इसी वजह से धनबाद-रांची इंटरसिटी के साथ-साथ रांची-देवघर इंटरसिटी के फेरे में भी कटौती कर दी गई।

65 घंटे बाद पटरी पर लौटा रेल परिचालन: धनबाद रेल मंडल के सीआइसी सेक्शन में राय-खलारी के बीच सोमवार की देर रात लगभग दो बजे दो मालगाडिय़ों की जोरदार टक्कर के बाद बंद हुआ रेल परिचालन तकरीबन 65 घंटे बाद गुरुवार की रात से शुरू हो गया। शाम सात बजे अप लाइन पर पहली मालगाड़ी चली और रात 9.55 पर डाउन लाइन से परिचालन शुरू हुआ।

रेल पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण स्थिति सामान्य होने में अधिक समय लगा। उन्होंने बताया कि इसरूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.