गोरखपुर में शाह-योगी ने किया किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज

Praveen Upadhayay's picture

 

 RGA News

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन शनिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किसानों को सम्बोधित किया। देश भर से करीब 3200 किसान प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल हुए। 

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विभिन्न राज्यों से आये किसान प्रतिनिधियों को पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम याद दिलाये। सोशल मीडिया की ताकत का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का संदेश दिया। अधिवेशन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडेय भी मंच पर मौजूद रहे।

पढ़े लाइव अ

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.