
RGA News फैजाबाद
अयोध्या डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य एवं जनस्वास्थ्य विभाग के संयोजन में संतकबीर सभागार में राष्ट्रीय स्वच्छता कार्यक्रम में सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों की भूमिका विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि अयोध्या नगर के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय होटल संस्थान लखनऊ के प्रो. तरुण बसंल ने किया।..
अयोध्या : डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य एवं जनस्वास्थ्य विभाग के संयोजन में संतकबीर सभागार में राष्ट्रीय स्वच्छता कार्यक्रम में सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों की भूमिका विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि अयोध्या नगर के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय होटल संस्थान लखनऊ के प्रो. तरुण बसंल ने किया। मुख्यवक्ता इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के प्रो. आरबीएस वर्मा रहे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने की। स्वच्छता जागरूकता एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई लोगों को कुलपति ने सम्मानित किया।
इस मौके पर मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छता एक महत्वपूर्ण विषय है। महात्मा गांधी के महान उद्देश्यों में एक स्वच्छता भी है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण भारत को स्वच्छ बनाने का अभियान चलाया, जो आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। उन्होंने इस अभियान में सभी से जुटने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि स्वच्छता अभियान ने पूरे भारत वर्ष में जनजागरण किया है। उन्होंने कूड़ा प्रबंधन को चुनौती बताया। कहा कि इसके लिए अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है। वीसी ने कहा कि प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पर्यावरण के साथ-साथ जनस्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। इस पर अंकुश लगाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भूटान जैसे देश ने कूड़ा प्रबंधन पर सफलता पाई है। मुख्य वक्ता प्रो. आरबीएस वर्मा ने कहा कि हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे नगरों से पता चलता है कि हमारी सभ्यता कितनी समृद्ध एवं कुशल थी, जिससे आज भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। प्रो. तरुण बसंल ने स्वच्छता के मुहिम को विशेष बताया। संयोजक डॉ. विनय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान गोवा की राज्यपाल एवं राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान की ब्रांड अंबेस्डर डॉ. मृदुला सिन्हा का स्वच्छता संदेश प्रसारित किया गया। स्मारिका का विमोचन हुआ। इस मौके पर प्रो. फारुख जमाल, डॉ. राजेश ¨सह कुशवाहा, डॉ. दिनेश कुमार ¨सह रहे। तकनीकी सत्र में इस विषय पर विमर्श हुआ। कई विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।