राहुल गांधी रांची के मोहराबादी मैदान में पहुंचे, फूकेंगे चुनावी बिगुल

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड में चुनावी बिगुल फूकेंगे। वे परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करने के लिए रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे हैं। वह शनिवार को पहले रांची पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से मोरहाबादी मैदान तक आएं। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ महागठबंधन के घटक दलों झामुमो, झाविमो, राजद, मासस, माले के नेता भी मंच साझा करेंगे। महागठबंधन दल के प्रमुख नेताओं ने रैली में शामिल होने की सहमति दी है। 

परिवर्तन उलगुलान रैली में हर जिले से नेता-कार्यकर्ता भाग लेंगे। सभी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, मोर्चा विभाग के अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता रांची पहुंचने लगे हैं। जनसभा स्थल पर महिलाओं, वीआईपी, टाना भगतों के बैठने के लिए और छऊ नृत्य के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है। समारोह में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय समेत पार्टी के अन्यनेता भी शामिल होंगे।

तिरंगों व झंडों पटा मोरहाबादी मैदान

परिवर्तन उलगुलान रैली के लिए मोरहाबादी मैदान समेत पूरे शहर को बैनर-झंडे लगाये गये हैं और फ्लैक्स से सजाया गया है। मंच को तिरंगे कपड़े से सजाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष का आदिवासी पारंपरिक संसाधनों और छऊ नृत्य के साथ स्वागत किया जायेगा। राहुल गांधी मोरहाबादी मैदान में ही पार्टी और घटक दलों के नेताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे।
 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.