भाजपा की संकल्प रैली में मोदी का मुखौटा पहनकर निकले कार्यकर्ता

Praveen Upadhayay's picture

RGA News मेरठ

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में पूरे जोश और उल्लास के साथ संकल्प रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का मुखौटा भी पहना।...

मेरठ:- भाजपा की विजय संकल्प रैली शनिवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में भव्य तरीके से निकली। इसमें जोश और उत्साह के बीच विभिन्न रंग देखने को मिले। भगवा रंग के बीच तिरंगा झंडा लहराता रहा तो वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज भी सिर चढ़कर बोलता रहा।  
जय हिंद और भारत माता की जय के उदघोष 
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा पहनकर जय हिंद और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस बाइक रैली में खुली जीप के साथ ही साइकिल और कई तरह के वाहन शामिल थे। मेरठ शहर के अंदर मेरठ कैंट,दक्षिण व कैंट विधानसभा क्षेत्र से रैली निकाली गई। रैली का रूट पहले से निर्धारित था। प्रारंभ से लेकर समापन तक का कार्यक्रम निश्चित था। हालांकि रैली कुछ ऐसे स्थानों से भी निकली जहां से पहले से कार्यक्रम तय नहीं था। 

पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल 
पूरा शहर भारत माता की जय जय हिंद वंदे मातरम और भारतीय सेना के नारों से गूंज उठा। उत्साह में कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। बाइक पर चढ़कर नृत्य किए। ढोल नगाड़ों के साथ पूरा माहौल देश भक्ति में सराबोर करने की कोशिश हो रही थी। 
जब एक ही बाइक पर बैठे सांसद राजेंद्र अग्रवाल और लक्ष्मीकांत वाजपेयी 
राजनीति के मामले में हमेशा चर्चा रही है कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी में अदावत रहती है पर इन दोनों नेताओं ने कई ऐसे मौकों पर एक दूसरे के साथ आकर ऐसे लोगों की सोच को बदलने पर भी मजबूर किया है। नौचंदी मैदान से निकली रैली में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बाइक चलाई तो वहीं राजेंद्र अग्रवाल उनके पीछे बैठे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.