राशिफल 4 मार्चः महाशिवरात्रि पर कर्क और कुंभ राशि में शुभ योग, क्या कहते हैं आपके सितारे

Praveen Upadhayay's picture

 RGA News राशिफल

मेष:

उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। कार्यालय से जुडे़ कार्य के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके नयापन लाने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।

मिथुन:

गणेशजी चेतावनी देते हुए बताते हैं कि गुस्से से आपको हानि हो सकती है। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मन में हताशा हो सकती है। मंत्र जप और पूजा भक्ति आपके मन को शांति देंगे।

कर्क:

संवेदनशीलता और प्रेम भावनाओं से भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण और वाहन की खरीद होगी। उत्तम दांपत्य जीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश में लाभ होगा। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

सिंह:

उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन कर सकते हैं। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष टाल दें।

कन्या:

आज का दिन चिंता और बेचैनी से भरा रहेगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आ सकता है। अचानक धन खर्च हो सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे।

तुला:

गणेशजी आज के दिन सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्री वर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव हो सकती है।

वृश्चिक:

आज का दिन लाभकारी है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य भी चमकेगा। स्नेहीजनों के साथ संबंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी।

धनु:

परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्‍वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर बैठे परिचितों से अच्‍छा समाचार प्राप्‍त होगा।

मकर:

ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश करें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- संबंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी- धंधे में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ:

पैसों के लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दें, इसका ध्यान रखें। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। दुर्घटना आदि से बचते रहें।

मीन:

समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मंत्रिमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। लग्न योग है। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। गणेशजी की कृपा रहेगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.