
RGA News BLY
पीएसपी के महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को कठघरे में खड़ा किया।...
बरेली : कभी सपा के कद्दावर नेता रहे और अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) के उत्तर प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को कठघरे में खड़ा किया। यह कहते हुए कि सपा पहले हाफ होगी और चुनाव बाद साफ हो जाएगी। ऐसा होने भी लगा है। अभी सपा 80 से 37 सींटों पर आई है। मध्य प्रदेश में तीन सीटों पर मान गए तो उत्तराखंड में एक ही सीट पर लडऩे को तैयार हैं। इससे तो सपा को बसपा में विलय कर लेना चाहिए।
एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पैसे लेकर टिकट दिए जाते हैं। सपा में वरिष्ठ नेताओं दरकिनार किया जा रहा है। मुलायम सिंह की पार्टी में चल नही रही है। उन्होंने कहा कि प्रसपा सेक्युलर पार्टी से समझौता करना चाहती है। कांग्रेस से बात चल रही है। समझौता न होने पर हम प्रदेश की 79 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जिस सीट से मुलायम सिंह चुनाव लड़ेंगे, वहां उम्मीदवार नही खड़ा करेंगे। बरेली और आवंला लोकसभा सीट पर चुनाव लडऩे के लिए दो-दो आवेदन भी आ गए हैं। बरेली सीट पर शहला ताहिर और उनकी बेटी समन ताहिर जबकि आवंला सीट से सुनील यादव और रेखा देवी ने दावेदारी पेश की है। इस मौके पर आप पार्टी छोड़कर प्रसपा में सुनील यादव शामिल हुए।
सपा का पलटवार
हम उनकी कोई बात का जवाब नहीं देना चाहते हैं। यह जरूर कहेंगे कि चुनाव नजदीक है और चुनाव परिणाम खुद यह बता देंगे कि कौन साफ होगा और कौन रहेगा।- शुभलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा