![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग
कूचबिहार के वानेश्वर होम की नन्ही परी अपनी नई मां विक्टोरिया के साथ अमेरिका के लिए रवाना हुई। मनीषा को अमेरिकी दंपती को सौंपते समय होम की धाई मां सहित अन्य सदस्य रोने लगे।...
कूचबिहार:- कूचबिहार के वानेश्वर होम की नन्ही परी शुक्रवार अपनी नई मां विक्टोरिया के साथ अमेरिका के लिए रवाना हुई। मनीषा को अमेरिकी दंपती को सौंपते समय वानेश्वर होम की धाई मां सहित अन्य सदस्य रोने लगे।
कूचबिहार जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार करीब साढ़े तीन साल पहले कूचबिहार के तोर्षा नदी के किनारे सात दिन की बच्ची को कूचबिहार थाना पुलिस ने उद्धार किया। बच्ची को वानेश्वर न्यू भारती होम में लाया गया। धीरे-धीरे यह नन्ही परी पूरे होम की जान बन गई, यह किसी को पता तक नहीं चला।
वर्ष 2017 के जुलाई माह में अमेरिका के दंपती ने बच्चा गोद लेने के लिए केंद्रीय सरकार के बाल एवं शिशु मंत्रालय से बच्चा गोद लेने के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन के तहत अमेरिकी दंपती को मंजूरी मिल गई। आज पूरे विधि के साथ नन्ही परी को अमेरिकी दंपती को सौंप दिया गया।
कूचबिहार चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चैयरमैन स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि अमेरिका से पति एलेन व विक्टोरिया को गोद लेने के लिए कूचबिहार आए है। वर्ष 2017 में बच्चे के लिए आवेदन किया गया था। दिसंबर 2018 में कोर्ट से इसकी मंजूरी मिल गई। उसके बाद बच्ची का सर्टिफिकेट और पास पोर्ट बनाया गया। आज बच्ची को अमेरिकी दंपती को सौंप दिया गया। होम की आवासिका कल्पना विश्वास ने बताया कि मनीषा के अमेरिका जाने से एक ओर हम खुश है, तो दूसरी ओर उसकी विदाई से दुखी भी है।