
RGA News
महिला दिवस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की महिला नेताओं को नायाब तोहफा दिया है। उन्होंने पत्नी डिंपल यादव के साथ ही दो अन्य को लोकसभा का टिकट दिया है। ...
लखनऊ:- इंटरनेशनल वूमेन डे यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी पार्टी की महिला नेताओं को नायाब तोहफा दिया है। उन्होंने पत्नी डिंपल यादव के साथ ही दो अन्य को लोकसभा का टिकट दिया है।
अखिलेश यादव ने आज ट्वीट किया है। डिंपल यादव को समाजवादी पार्टी उनकी पुरानी सीट कन्नौज से ही मैदान में उतार रही है। इसी तरह हरदोई से ऊषा वर्मा और लखीमपुर से पूर्वी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। हरदोई सुरक्षित सीट से 1998, 2004 व 2009 में लोकसभा का चुनाव जीतने वाली ऊषा वर्मा पर समाजवादी पार्टी ने भरोसा जताया है।
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य रवि वर्मा की बेटी पूर्वी वर्मा को समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी से अपना प्रत्याशी बनाया है। आज सुबह छह सीट पर और शाम को तीन सीट पर अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल किया है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।
तमाम कयासों के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने डिम्पल यादव को कन्नौज का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पहले यहां से अखिलेश यादव के चुनाव लडऩे की अटकलें थीं। अब पार्टी ने 37 सीट पर नौ प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर दिया है।