कल से फिर बरसेंगे मेघ

Praveen Upadhayay's picture

RGA News हिमाचल प्रदेश शिमला

प्रदेश में 11 मार्च से फिर मेघ बरसेंगे और 14 मार्च तक प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।...

शिमला : प्रदेश में 11 मार्च से फिर मौसम करवट बदलेगा। इससे पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। 14 मार्च तक प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले हलाकों में वर्षा की संभावना जताई गई है। शनिवार को मौसम के साफ रहने और धूप खिले रहने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन सोमवार से फिर एक बार ठंड जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग ने 11 मार्च को तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

उधर प्रदेश में कई दिन से 50 से अधिक सड़कें यातायात के लिए अभी भी बंद हैं। यदि अब फिर से बारिश और बर्फबारी होती है तो उन इलाके के लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी, जहां पर सड़कें बंद पड़ी हैं। शनिवार को मौसम के साफ रहने से न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान केलंग में माइनस छह से नीचे दर्ज किया गया।

कहां, कितना तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,4.2,15.2

सुंदरनगर,6.1,22.6

भुंतर,6.4,23.0

कल्पा,-2.6,10.0

धर्मशाला,5.8,15.6

ऊना,9.8,22.6

नाहन,7.9,21.2

केलंग,-6.6,1.2

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.