लोकसभा चुनाव 2019: झारखंड में पांच साल में 20 लाख मतदाता बढ़े

Praveen Upadhayay's picture

RGA News झारखंड

राज्य में पिछले पांच साल में 20.19 लाख मतदाता बढ़े हैं। चुनाव आयोग से जारी सूचना के अनुसार 2014 में 1.99 करोड़ मतदाता थे। 30 जनवरी 2019 तक 2.19 करोड़ मतदाता हो गए हैं। इनमें 1.15 करोड़ पुरूष और 1.04 करोड़ महिला मतदाता हैं। 

मतदान प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव में केवल 63.84 फीसदी रहा था। आयोग लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इसका नतीजा रहा कि 2014 में विधानसभा चुनाव में 66.47 फीसदी मतदान हुआ था। आयोग ने उम्मीद जताई है कि इस बार लोकसभा चुनाव में और मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।

राज्य में 14 लोकसभा क्षेत्र हैं। ग्रामीण क्षेत्र में शहर के मुकाबले अधिक पोलिंग बूथ हैं। कुल पोलिंग बूथों का शहर में 14.95 और ग्रामीण में 85.05 फीसदी हैं। इनमें से 94.20 फीसदी पोलिंग बूथ पर रैंप की व्यवस्था है। बिजली वाले 80.30, पेयजल सुविधा युक्त 97.65, शौचालय युक्त 97.66 और शेड के साथ वेटिंग रूम वाले 93.31 फीसदी पोलिंग बूथ हैं।  

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.