भाजपा महिला बुद्धिजीवियों के जरिए महिलाओं को साधेगी

Praveen Upadhayay's picture

RGA News उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की पदाधिकारी राज्यभर में बुद्धिजीवी महिला वर्ग को साधने जा रही हैं। मोर्चा कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रदेशभर में 16 मार्च को मोर्चा के सम्मेलन होंगे। दून में पार्टी मुख्यालय में सोमवार को मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी अनिता सिंह ने कहा, उत्तराखंड की महिलाएं काफी जागरूक हैं। हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी रहती है। मोर्चा पदाधिकारियों को हर वर्ग की महिला बुद्धिजीवियों से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना होगा। सिंह ने बताया, मोर्चा के सभी जिलों में 16 से 18तक सम्मेलन होंगे। इनमें पुराने महिला कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया जाए। मोर्चा इन सम्मेलन के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थी बहनों से संपर्क किया जाएगा। महिला मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी और भाजपा के प्रांतीय महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता दूर-दराज की महिलाओं से संपर्क करें और उनसे पूछें कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। बैठक में विधायक ऋतु खंडूड़ी, भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष विनय रोहिला, अनुराधा ध्यानी, सरला खंडूड़ी, अनुराधा वालिया, सुषमा रावत के साथही जिलों की अध्यक्ष मौजूद रहीं।

संयोजक मंडल गठित
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल की अस्वस्थता के चलते एक संयोजक मंडल बनाया गया है। यह मंडल प्रदेशभर में मोर्चा के कार्यक्रमों की रुपरेखा तय करेगा। संयोजक मंडल में यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी, हरबर्टपुर की पालिकाध्यक्ष नीरू देवी व बबीता सहोत्रा शामिल हैं। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.