राशिफल 15 मार्चः मिथुन और सिंह राशि में शुभ योग, क्या कहते हैं आपके सितारे

Praveen Upadhayay's picture

RGA News राशिफल

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन काफी चंचल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे। आज छोटी यात्रा होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप अपनी प्रतिभा लेखन में दिखा सकते हैं।

वृषभ:

आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करें। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। भाई-बंधुओं से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन:

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। आर्थिक लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क:

आज आप खिन्नता और भय का अनुभव कर सकते हैं। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। मन में कोई भ्रम न रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानहानि न हो, ध्यान रखें। गलतफहमी दूर करें जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह:

आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन मिलेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा पत्नी का सहयोग मिलेगा।

कन्या:

आज कोई नया कार्य प्रारंभ न करें। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी, जिससे प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्ता बीतेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।

तुला:

आज आप नए काम की शुरुआत की कोशिश करेंगे। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-संबंधियों के समाचार प्राप्त होंगे, जिससे प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। संतान की चिंता परेशान कर सकती है।

वृश्चिक:

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। बातचीत में किसी के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें, अन्यथा मुसीबत में आ सकते हैं। पानी से दूर रहें। आज आप खर्च ज्यादा करेंगे।

धनु:

आज का दिन सुख-शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज आपके विचार स्थिर रहेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

मकर:

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति मिलेगी और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। धन लाभ का योग है। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

कुंभ:

दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की आशंका है। परिजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। मन अशांत हो सकता है। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता हो सकती है।

मीन:

आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। मां का स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। स्त्री तथा पानी से सावधान रहें।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.