गाना बदलते समय चालक का ध्यान हटा, श्रद्घालुओं से भरी बस अलीगढ़ में पलटी, 25 घायल

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

वृंदावन से बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस यहां रविवार देर रात नादा पुल के निकट नाले में पलट गई। हादसे में अलीगढ़ के महिला बच्चों समेत 25 लोग घायल हुए हैं।...

अलीगढ़:- वृंदावन से बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस यहां रविवार देर रात नादा पुल के निकट नाले में पलट गई। हादसे में अलीगढ़ के महिला, बच्चों समेत 25 लोग घायल हुए हैं। एक महिला समेत छह लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल भेजा गया। डेढ़ बजे क्रेन बुलाकर नाले से बस निकलवाई जा रही थी। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। 

वृंदावन से परिक्रमा देकर लौट रहे थे श्रद्धालु 
बन्नादेवी क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर से रविवार को सुबह प्राइवेट बस (यूपी 81 डीटी 9898) वृंदावन के लिए रवाना हुई। बस में न्यू राजेंद्र नगर के संजय बंसल, इनकी पत्नी संगीता बंसल के अलावा परिवार के ही ठकुरी लाल बंसल, इनकी पत्नी बीना बंसल आदि लोगों के अलावा प्रतिभा कॉलोनी, नई आबादी अन्य मुहल्लों के करीब 43 लोग सवार थे। वृंदावन जाने के लिए ही बस किराए की गई थी। वृंदावन में परिक्रमा, बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद रात 10 बजे श्रद्धालु वापस रवाना हो गए। 

गाना बदलते समय स्टेयरिंग से हटा चालक का ध्यान 
 श्रद्धालु के मुताबिक चालक स्पीड से बस चला रहा था। सवा 12 बजे नादा पुल पर बस पहुंच गई। बस पुल से होकर गुजर रही थी, तभी चालक म्यूजिक सिस्टम में दूसरा गाना लगाने लगा। स्टेयरिंग से ध्यान हटते ही बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने नाले में उतर कर सवारियों को बाहर निकालना शुरू किया। इसी दौरान देहलीगेट और लोधा पुलिस आ पहुंची। दमकल को भी बुला लिया। सभी सवारियों को निकाल कर सारसौल स्थित निजी अस्पताल व जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

ये हुए घायल 
महिला समेत छह घायलों को मेडिकल भेजा गया। घायलों में न्यू राजेंद्र नगर निवासी संजय बंसल, संगीता बंसल, ठकुरी लाल बंसल, बीना, ईशा बंसल, हर्षिका बंसल, हिमांशु बंसल, सचिन अग्रवाल, राजेंद्र, रामेश्वर, राजेश, हेमलता, अंशी सारस्वत, सुगी, मनोज, पवन, संकेत, सर्वेश, शारदा गुप्ता, मीना चौहान, चीनू, शिवानी, रामेश्वर दयाल, दया, पूजा सारस्वत और प्रतिभा कॉलोनी की सुनीता देवी, मीनू, शारदा गुप्ता, अनीता देवी, आकाश, मुन्नीदेवी आदि हैं। संगीता समेत छह लोगों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। रात डेढ़ बजे क्रेन की मदद से बस निकलवाई जा रही थी। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार ने बताया कि बस चालक फरार है। घायलों को उपचार चल रहा है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.