
RGA News बिहार दरभंगा
अगलगी की अलग-अलग घटनाओं में 55 घर जल गए। एक वृद्ध की मौत हो गई। 15 लोग झुलस कर घायल हो गए। दर्जन भर मवेशी मर गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अगलगी की घटनाएं जाले बेनीपुर केवटी गौड़ाबौराम एवं कुशेश्वरस्थान में हुई।...
दरभंगा। अगलगी की अलग-अलग घटनाओं में 55 घर जल गए। एक वृद्ध की मौत हो गई। 15 लोग झुलस कर घायल हो गए। दर्जन भर मवेशी मर गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अगलगी की घटनाएं जाले, बेनीपुर, केवटी, गौड़ाबौराम एवं कुशेश्वरस्थान में हुई। जाले : प्रखंड की अलग-अलग गांवों में अगलगी की घटनाओं में नौ घर जल गए। वृद्ध की मौत हो गई। 13 युवक झुलस गए। राढ़ी दक्षिणी पंचायत के नरौछ के वार्ड 7 के गोसाइटोला में आग से जलकर घर में ही भोला यादव (70) की मौत हो गई। आधा दर्जन बकरियां मर गई। दो मवेशी झुलस गए। बताते हैं कि करीब दो बजे दिन में हुकुमदेव यादव के घर से आग की लपट उठी। देखते ही देखते देवेंद्र यादव, बगल के उमेश शर्मा की आटाचक्की सह मसाला उद्योग में आग लग गई। लोग आग बुझाने जुटे तबतक नरेश यादव के पुत्र मोहन यादव के अलावा महेंद्र यादव, राजनंदन यादव, बिदेश्वर यादव, रामनंदन यादव के घरों को आग ने चपेट में ले लिया। अगलगी में लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान है। घटना की सूचना पर थाना में मौजूद अग्निशामक वाहन समेत थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, बीडीओ राजेश कुमार, अंचलाधिकारी कमल कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और अन्य घरों को आग से बचाया। उधर, जाले पूर्वी पंचायत की गररी गांव के वार्ड सात में मो. सईद शेख के घर में आग लग गई। आग से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। मेडिकल टीम में शामिल संतोष कुमार राय व मोतीउल ह़क ने बताया कि आग से झुलसे 13 लोगों का इलाज किया गया है। जिसमें मृतक भोला यादव के पुत्र उमादेव यादव, पत्नी दुलरिया देवी, महेश महतो, खुर्शीद आलम, निसरुल ह़क, मो. अखलाक, विनोद यादव, मिथिलेश साह, रामनेक कुमार, तौहीद रजा आदि शामिल हैं। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी कमल कुमार ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़ एवं पालीथिन का वितरण किया। सभी को नियमानुसार निर्धारित राहत कोष से रुपये का चेक सोमवार को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मौके पर बीडीओ राजेश कुमार मौजूद रहे। असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का अंदेशा :
बेनीपुर : बहेड़ा थाने के शिवराम पंचायत के उफरदाहा गांव में शनिवार की देर रात मोहन राय के घर में आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। चार बुरी तरह झुलस गई। अगलगी से घर में रखा सभी सामान जल गया। मोहन राय ने बताया कि आग कैसे लगी पता नहीं है। अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा घर में आग लगाने का अंदेशा जताया है। इससे कुछ दिन पहले भी असामाजिक तत्वों ने उनके घर में आग लगा दिया था। जिसके कारण घर का एक भाग जल गया। अब सब कुछ जल जाने और जीविका के साधन एक गाय की मौत हो जाने से सड़क पर आ गए हैं। इधर पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमित राय बिट्टू एवं विजय यादव ने अंचलाधिकारी से इस अगलगी की घटना का जांच कराकर अग्निपीड़ित को राहत मुहैया कराने की मांग की है। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू :
केवटी : वंशारा पंचायत की भरतपुर गांव में अगलगी की घटना में दो ईट व फूस के छप्परनुमा घर सहित करीब एक लाख रूपये की परिसंपति जलकर राख हो गई। आग बुझाने के क्रम में दीवार से ईट टूटकर गिरने से दो युवक जख्मी हो गए। इनमें निशू कुमार राय (25) एवं वसंत कुमार राय (23) शामिल हैं। दोनों को अलग-अलग इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग प्रभात राय व विनोद राय के घर लगी। अगलगी को देख लोगों में चीख-पुकार एवं अफरातफरी मच गई और लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने प्रखंड मुख्यालय से भरतपुर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही सीओ अजीत कुमार झा ने घटना स्थल का जायजा लिया। बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है । शार्ट सर्किट से लगी आग में 13 घर जले
गौड़ाबौराम : आधारपुर पंचायत की बाथ पुर्नवास गांव में बिजली शॉर्ट सर्किट से निकली आग की चिगारी से 13 फूस के घर जल कर राख हो गया। आग में झुलसने से एक गाय की बछड़े की मौत हो गई। एक गाय व एक गाय का बछड़ा जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक योगेंद्र मुखिया के घर में अचानक बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी।जब तक लोग आग पर काबू पाता तब तक इनके घर से सटे राजेन्द्र मुखिया,दिलीप मुखिया,अजील मुखिया, सुरेश मुखिया,अमलेश मुखिया,लक्ष्मी मुखिया,बिदेशी सदा,अंदेशी सदा,अर्जुन सदा,खोखाई सदा,भुवनेश्वर सदा,बचाई सदा के घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। इनके घर गृहस्थी के सभी सामान जल कर राख हो गया। आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया गया। बेटी की शादी के लिए जुटाए सामान चढ़ा आग की भेंट :
कुशेश्वरस्थान : औराही पंचायत की गोड़ा एवं दिनमो पंचायत की उदा गांव में अगलगी की अलग-अलग घटना में 20 घर जलकर राख हो गया। बताते हैं कि प्राथमिक विद्यालय गोड़ा के बगल में रखे पुआल के ढेर में राख की चिगारी से आग लगी और बद्री मुखिया के घर को चपेट में ले लिया। पछुआ हवा के झोंके से आग विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते योगेन्द्र मुखिया,राम अवतार मुखिया,राज किशोर मुखिया, कपिल देव मुखिया,श्रवण मुखिया, छोटे मुखिया, जितेन्द्र मुखिया,सनोज मुखिया,राम प्रकाश मुखिया,राम विलास मुखिया, गंगा मुखिया,बच्चा मुखिया,राम उदगार मुखिया,गनोज मुखिया, मनोहर मुखिया, अमरजीत मुखिया तथा जयपान मुखिया का घर जलकर स्वाहा हो गया। बद्री मुखिया के एक बकरी जल कर मर गई एवं राज किशोर मुखिया के किराना दुकान भी आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। बाद में अग्निशामक दस्ता ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग के बचे अवशेष को बुझाया। इस घटना में लगभग 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गया। बद्री मुखिया की पत्नी मीना देवी ने विलाप करते हुए बताया कि उसकी बेटी मुन्नी कुमारी की शादी 23 मार्च को होने वाली थी। बेटी के विवाह के लिए नकदी सहित अन्य आवश्यक सामग्री को इंतजाम कर घर में रखे थे सभी सामान आग में जल गया। सूचना मिलते ही विधायक शशिभूषण हजारी, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने गोड़ा गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। सीओ श्रीवास्तव ने सीआइ अशोक यादव को प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने का आदेश दिया तथा वार्ड सदस्या हलीमनी खातुन को विद्यालय के प्रधानाध्यापक के सहयोग से मध्याह्न भोजन मद की सामग्री से पीड़ित परिवारों को एक दिन तैयार भोजन देने का निर्देश दिया। सभी पीड़ितों को तत्काल 6000 रुपये एवं 3800 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते में भेजने का आश्वासन दिया। इधर उदा गांव में अगलगी की घटना में राम प्रसाद सदा एवं ब्रह्मदेव सदा का घर जलकर स्वाहा हो गया।