बागेश्वर की दुकानों में ताबड़तोड़ छापामारी

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

बागेश्वर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने रविवार...

बागेश्वर: मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को भी नगर की दुकानों में ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और उन्हें राज्य औषधि एवं खाद्य जांच प्रयोगशाला को भेजा जाएगा। मिलावट आदि पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, होली पर्व पर छापामारी अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के निर्देश पर खाद्य एवं मानक अधिनियम के तहत नगर के एक दर्जन से अधिक दुकानों में छापामारी हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र फुलारा ने बताया कि इनर्जी मिल्क, प्रयाग मिल्क, बेसन के लड्डू के नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए राज्य औषधि एवं खाद्य जांच प्रयोगशाला रुद्रपुर को भेजा जा रहा है।

होली पर्व पर खाद्य पदार्थों की जांच होने पर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि व्यापारियों को होली और दीपावली पर्व पर ही परेशान किया जाता है, जबकि मेले आदि पर बाहर से खाद्य पदार्थ आते हैं, जिसमें मिलावट होने की गुंजाइश होती हे। जबकि स्थानीय उत्पादों से बनी मिठाई आदि वस्तुओं के नमूने लिए जाना उचित नहीं है।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.