
RGA News
साइंटिफिक सेशन में रविवार को कोलकाता से आए डॉ. ललित कपूर ने बताया कि भारत में हृदय का प्रत्यारोपण सबसे कम है।...
दरभंगा। साइंटिफिक सेशन में रविवार को कोलकाता से आए डॉ. ललित कपूर ने बताया कि भारत में हृदय का प्रत्यारोपण सबसे कम है। इसका कारण भारत में इस अंग के डोनर नहीं मिलते हैं। इसलिए यहां हृदय का प्रत्यारोपण अधिक नहीं हो पाता है। डॉ. कपूर ने बताया कि गत साल पूर्वी भारत में मात्र छह लोगों का ही हृदय प्रत्यारोपण हो सका है। अंगदान के छह घंटा के भीतर हृदय का प्रत्यारोपण होना जरूरी होता है। इसमें ब्रेन डेथ मरीजों में इस अंग के प्रत्यारोपण की जरूरत होती है। भारत में हरेक साल 50 हजार अंगदान की आवश्यकता है, लेकिन यहां मात्र पांच हजार ही अंगदान किया जाता है। इसके प्रत्यारोपण पर छह से तीस लाख रुपये खर्च आता है। डॉ. बिदु सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब मुफ्त कंजेनाइटल सर्जरी उपलब्ध कराता है। वर्तमान में यह कार्य सरकारी सहयोग से भी किया जा रहा है। हरियाणा के डॉ. योगेश साठे ने बताया कि साई हास्पिटल, पलीवल में बच्चों के हार्ट का मुफ्त ऑपरेशन होता है। उन्होंने मरीजों को उस अस्पताल में भर्ती कराने की अपील की। पुणे के डॉ. नितीन सोपान ने बताया कि ईसीजी का मरीजों पर कैसे उपयोग हो। इसके लिए डॉक्टरों को कई तकनीकी जानकारी दी। पेट दर्द और सीने में दर्द हार्ट अटैक का कारण हो सकता है। लेकिन इसमें दस प्रतिशत ही ऐसे रोगी होते हैं। इसके अलावा कटक के डॉ. दीपक दास, बेंगलुरू के डॉ. बसु खानद, गुरुग्राम के डॉ. हेमंत मदान आदि संबोधित किया। कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया।