
RGA News बरेली
उत्तर प्रदेश के बरेली में सैकड़ों वर्ष पुरानी होली पर निकलने वाली रामबारात बिहारीपुर और चाहबाई से निकली। जिसमें हजारों की संख्या में हुलियारों ने रंग और गुलाल उड़ाया। बुधवार को सुबह 11:00 बजे बिहारीपुर बड़ी बमनपुरी से राम बारात का शुभारंभ हुआ। दूसरा होली का जुलूस चाहबाई से निकला। हुलियारों की टोलियां रंग गुलाल उड़ा रही थीं। चाहबाई और बमनपुरी से निकलने वाली राम बारात जुलूस का मिलन कुतुबखाना पर हुआ। इसके बाद राम बारात ने एक विशाल रूप लिया।
हजारों की संख्या में रंगों से सराबोर होलियारों की टोलियां होली के गीतों पर झूम रही थीं। इसके साथ ही पग-पग पर पुलिस की कड़ी चौकसी थी। धार्मिक स्थलों के आसपास फोर्स था। हर गली में रंग और गुलाल की धूम मची थी। कुतुबखाना से नॉवल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज, शहामत गंज, मठ की चौकी होते हुए कुतुबखाना बारात पहुंचेगी। यहां से बड़ा बाजार,किला रेलवे क्रॉसिंग होतेते हुए दूल्हा मियां मजार, बरेली सिटी सब्जी मंडी पहुंचकर बारात का समापन बिहारीपुर में होगा।