![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
Lok Sabha Election 2019: टिकट कटने पर छलका कड़िया मुुंडा का दर्द, बोले दिल्ली से वापस खेत में पहुंचा
RGA news
Lok Sabha Election 2019. खूंटी से भाजपा के सीटिंग सांसद कडि़या मुंडा ने कहा कि खेतों से निकलकर दिल्ली गए थे। अब वापस दिल्ली से खेतों में पहुंच गए हैं। ...
Lok Sabha Election 2019 - झारखंड की खूंटी से भारतीय जनता पार्टी के सीटिंग सांसद कडि़या मुंडा का टिकट लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कट गया है। यहां से भाजपा नेता आैर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार देर रात दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बीच कडि़या मुंडा खूंटी पहुंच गए हैं। इस बार के चुनाव में टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि वे खेतों से निकलकर दिल्ली पहुंचे थे। अब वापस खेत में जाएंगे।