बिहार NDA के 40 में से 39 उम्मीदवारों की घोषणा, शत्रुघ्न सिन्हा के सामने होंगे रविशंकर प्रसाद

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA news

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए आज एनडीए भी अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। भाजपा कार्यालय में बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ...

 पटना  एनडीए ने शनिवार की सुबह अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। तकनीकी वजहों से खगड़िया लोकसभा सीट को छोड़ सभी 39 सीटों के प्रत्यािशयों के नाम की घोषणा भाजपा प्रदेश कार्यालय में अायोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने की।

संवाददाता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अारसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस व ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे।

पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा के सामने होंगे भाजपा के रविशंकर प्रसाद 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पटना साहिब सीट से भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले से ही कह रखा है कि सिचुएशन कोई भी हो लोकेशन पटना साहिब ही रहेगा। एेसे में शत्रुघ्न सिन्हा के सामने होंगे भाजपा के रविशंकर प्रसाद।

भाजपा के अन्य सोलह उम्मीदवारों में पशि्चमी चंपारण से डॉ संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण ,से केंद्रीय मंत्री डॉ राधामोहन सिंह, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप सिंह, दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिह सिग्रीवील, सारण से राजीव प्रताप रूडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय,बेगूसराय से गिरिराज सिंह,सुपौल से दिलेश्वर कामत, शिवह से रमा देवी, पाटिलपुत्रा से रामकृपाल यादव, अारा से राजकुमार सिंह, बक्सर से अशिवनी कुमार चौबे, सासाराम से छेदी पासवान तथा अौरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह के नाम की घोषणा हुई।

जदयू ने कविता सिंह को सिवान से उतारा

एनडीए में सिवान की सीट जदयू के खाते में है। जदयू ने अपने विधायक कविता सिंह को सिवान से प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से तय माना जा रहा है। जदयू के अन्य प्रत्याशियाों में गया से विजय कुमार मांझी, जहानाबाद से चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, काराकाट से महाबली सिंह,नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, मुंगेर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बांका से गिरधारी यादव, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, गोपालगंज से अजय कुमार सुमन, मधेपुरा से दिनेशचंद्र यादव, पूर्णिया से संतोष कुमार कुशवाहा, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, किशनगंज से महमूद अशरफ, झंझारपर से रामप्रीत मंडल, सीतामढ़ी से डॉ वरुण कुमार अौर वाल्मीिक नगर से बैद्यनाथ प्रसाद महतो के नाम शामिल हैं।

लोजपा ने नवादा से चंदन को टिकट दिया

लोजपा ने नवादा से सांसद वीणा देवी की जगह उनके देवर चंदन को प्रत्याशी बनाया है। लोजपा के अन्य उम्मीदवारों में हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस, जुमई से चिराग पासवान, वैशाली से वीणा देवी अौर समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान शामिल हैंं। खगड़िया से अभी लोजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। वैसे डॉ संजीव का नाम तय माना जा रहा है।

 

 

उम्मीदवारों के एलान के बाद लोजपा नेता पशुपति पारस ने कहा कि पार्टी ने मुझे टिकट दिया है तो मैं लोकसभा चुनाव हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूंगा। एनडीए मजबूत है और हम सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे। खगड़िया सीट पर भी जल्द ही घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि नवादा से पार्टी ने सूरजभान के भाई को टिकट दिया है।

 

भाजपा के उम्मीदवारों की सूची

 

 

सारण- राजीव प्रताप रूडी

पश्चिम चंपारण- संजय जैसवाल

 

पूर्वी चंपारण - राधा मोहन सिंह

शिवहर- रमा देवी

 

मधुबनी- अशोक कुमार

दरभंगा- गोपालजी ठाकुर

अररिया- प्रदीप सिंह

मुजफ्फरपुर- अजय निषाद

महराजगंज- जनार्दन सिग्रीवाल

उजियारपुर- नित्यानंद राय

बेगूसराय- गिरिराज सिंह

पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद

पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव

आरा- आर के सिंह

बक्सर- अश्विनी चौबे

सासाराम- छेदी पासवान

औरंगाबाद- सुशील सिंह

 

जेडीयू के उम्मीदवार

गोपलगंज- आलोक कुमार सुमन

सिवान- कविता सिंह

वाल्मीकि नगर- वैद्यनाथ प्रसाद 

सीतामढ़ी- वरुण कुमार

किशनगंज- महमूद अशरफ

पूर्णिया- संतोष कुशवाहा

मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव

बांका- गिरधारी यादव

मुंगेर- ललन सिंह

जहानाबाद- चन्द्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी

नालंदा- कौशलेंद्र कुमार

काराकाट- महाबली सिंह

गया- विजय मांझी

झंझारपुर- रामप्रीत मंडल

सुपौल- दिलेश्वर कामत

कटिहार- दुलाल चंद गोस्वामी

भागलपुर- अजय मंडल

लोजपा के उम्मीदवार

हाजीपुर- पशुपति पारस

समस्तीपुर- रामचंद्र पासवान

नवादा- चंदन कुमार

जमुई- चिराग पासवान

वैशाली- वीणा देवी

खगड़िया के उम्मीदवार का नहीं हुआ एलान

इसकी घोषणा के दौरान जदयू, भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भूपेंद्र यादव  मौजूद रहे। बता दें कि बिहार में जदयू, भाजपा और लोजपा तीनों पार्टियां मिलकर लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

एनडीए ने पहले ही अपनी सीटों का एेलान कर दिया था  जिसके तहत भाजपा और जदयू 17-17 और लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने शुक्रवार को यह संकेत दिया था कि शनिवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

केसी त्यागी ने कहा था कि हमारी लिस्ट तैयार है और हमारे उम्मीदवार भी तैयार हैं और बहुत ही जल्दी पटना में हमारी लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद आज प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग जाएगी। 

बता दें, भाजपा अपने तीन लिस्ट में अपने 221 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है. लेकिन उन एक भी सूची में बिहार के उम्मीदवार शामिल नहीं थे। भाजपा की गुरुवार को 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने कहा था कि पार्टी ने बिहार के सभी 17 उम्मीदवारों के नामों को भी अंतिम रूप दे दिया है और सूची राज्य इकाई को भेज दी गई है, जिसकी घोषणा गठबंधन सहयोगियों के साथ की जायेगी।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.