
Rga news
मुंबई:-बॉलीवुड स्टार्स के गाड़ियों का शौक जगज़ाहिर है! शाहिद कपूर Shahid Kapoor भी महंगी कारों के शौक़ीन हैं। क्या आप जानते हैं शाहिद कपूर को सिर्फ लक्ज़री कारें ही नहीं बल्कि नंबर 7 से भी गहरा लगाव है। यही वजह है कि उन्होंने अपने करियर में कई गाड़ियां बदलीं पर किसी का नंबर नहीं बदला। इसे उनकी दीवानगी नहीं तो और क्या कही जाए?
आप इन तस्वीरों में उनकी गाड़ियों के नंबर प्लेट को ध्यान से देखिये और सोचिये कि क्या आप भी किसी लकी नंबर के चक्कर में तो नहीं? यह ब्लैक कार शाहिद ने हाल ही में ली है। उनकी इस नयी कार का नंबर ध्यान से देखिये- (MH 02 EH 7000) यह नंबर आपको नीचे की सभी कारों में दिखने वाला है।
इससे पहले शाहिद कपूर के पास इसी नंबर की दूसरी गाड़ी थी। अब जबकि उनकी कार का नंबर MH 02 EH 7000 है तो देखिये इस रेड कार का नंबर MH 02 CN 7000 है। यानी बीच के अंग्रेजी के दो अल्फाबेट हटा दें तो बिलकुल एक से नंबर! है न कमाल?
लगता है शाहिद कपूर का इस नंबर से कोई पुरानी आस्था जुड़ी है। ये रेंज रोवर भी उन्हीं की गाड़ी है और एक बार फिर से वही नंबर। अंतर सिर्फ इतना है कि आखिर में 7000 की जगह 700 है। यानी फिर से वही नंबर 7!
और यह देखिये शाहिद कपूर की चौथी गाड़ी। इसमें भी वही 7 नंबर का चक्कर..
इन तस्वीरों को देख कर शाहिद कपूर की नंबर 7 के प्रति दीवानगी साफ़ हो जाती है। नीचे की तस्वीर में ठीक ड्राइवर के पीछे आप शाहिद को देख पा रहे होंगे। यह गाड़ी भी उन्हीं की है।
तो आपने देखा कि शाहिद कपूर ने समय के साथ अपनी गाड़ियां ज़रूर बदलीं। लेकिन, सभी के नंबर एक से हैं। वाकई शाहिद कपूर का नंबर 7 से गहरा कनेक्शन हैं!