
Rga news
सुबह 604 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई है।...
निकोबार:-निकोबार द्वीप समूह पर लोगों की दिन की शुरुआत झटकों के साथ हुई। सुबह 6:04 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई है। यह घटना सूर्योदय से पहले हुई। निकोबार में सोमवार को सूर्योदय सुबह 6:34 पर हुआ। फिलहाल भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
बता दें कि 23 मार्च को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र 60 किलोमीटर गहराई में था। इससे पहले 15 मार्च को भी निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी।
क्यों आते हैं भूकंप
पृथ्वी बारह टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है, जिसके नीचे तरल पदार्थ लावा के रूप में है। ये प्लेटें लावे पर तैर रही होती हैं। इनके टकराने से ही भूकंप आते हैं। टैक्टोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती रहती हैं और खिसकती भी हैं। हर साल ये प्लेट्स करीब 4 से 5 मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। इस क्रम में कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। जिनकी वजह से भूकंप आते हैं।
भूकंप आए तो क्या करें
भूकंप का एहसास होते ही घबराएं नहीं। घर से बाहर किसी खाली जगह पर खड़े हो जाना चाहिए। बच्चों व बुजुर्गों को पहले घर से बाहर निकालें, किनारे में खड़े रहें। घर में भारी सामान सिर के ऊपर नहीं होना चाहिए।