
Rga news
भारतीय जनता पार्टी ने झांसी से सांसद केंद्रीय मंत्री उमा भारती के लोकसभा का चुनाव लडऩे से इन्कार करने पर वहां से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। ...
लखनऊ:-लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश से दो प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। भाजपा ने आज 18 प्रत्याशियों में मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा के साथ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
भारतीय जनता पार्टी ने झांसी से सांसद रहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती के लोकसभा का चुनाव लडऩे से इन्कार करने पर वहां से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही बांदा से सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा का टिकट काट दिया गया है। अब आरके पटेल वहां से भाजपा के प्रत्याशी होंगे।