राजकुमार सैनी नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले: मैं तो स्टार प्रचारक हूं

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

कुरुक्षेत्र भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी ने चुनाव लडऩे से इन्कार कर दिया है। कहा कि मैं तो स्टार प्रचारक हूं और बसपा-लोसपा गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करुंगा।...

पानीपत/कुरुक्षेत  लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मुखिया निवर्तमान सांसद राजकुमार सैनी ने भाजपा की टिकटों का ऐलान होते ही चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उनकी टीम मैदान में उतर रही है। वे स्टार प्रचारक के तौर पर रहेंगे।

राजकुमार सैनी ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि वे तीन साल पहले ही चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा कर चुके हैं। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में उनकी पार्टी को भिवानी-महेंद्रगढ़ और सोनीपत की सीटें मिली हैं। बाकि आठ सीटों पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। कुरुक्षेत्र सीट भी बसपा के खाते में आई है।

 चार पांच दिनों में प्रत्याशियों की करेंगे घोषणा
कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार कौन होगा? सवाल पर राजकुमार सैनी ने कहा कि दो दावेदार हैं और दोनों दूसरी पार्टियों के बड़े नेता हैं। अभी उनके नाम डिस्कलोज नहीं कर सकते, लेकिन चार-पांच दिन में शेष चार सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.