![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News राशिफल
मेष:
आज कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी, पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा, व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है।
वृषभ:
आज मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है, शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा, धन का निवेश सोच-विचाकर करें, अत्यधिक खर्च से बचें।
मिथुन:
आज मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी, उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि, व्यवसाय में कार्य सफलता एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा।
कर्क:
मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा, मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी, कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा।
सिंह:
आज सभी कार्यों में आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रूचि, आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी।
कन्या:
आज दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है, अतः मन को शांत रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
तुला:
आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा, मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी, भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक:
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी, प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी, अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है।
धनु:
आज आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा, स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है।
मकर:
आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उलझें। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विषेष सावधानी बरतें।
कुंभ:
आज आपका मन चिंता मुक्त रहेगा, पराक्रम में वृद्धि का योग, उत्साह में भी वृद्धि होगी, बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।
मीन:
आज आर्थिक प्रायोजन अथवा धन निवेश के लिए शुभ दिन है, निर्धारित कार्य पूरे होंगे, आय बढ़ेगी, परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।