पाकिस्‍तान ने 100 भारतीय मछुआरे रिहा किए, कहा- सद्भाव बढ़ाने के लिए उठाया कदम

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

पाकिस्‍तान ने रविवार को 100 भारतीय मछुआरों को अपनी जेलों से रिहा कर दिया। उसने इसे सद्भाव बढ़ाने की पहलकदमी करार दिया है। ..

कराची: -पुलवामा में आतंकी हमले के बाद बनी तनाव की स्थितियों के बीच पाकिस्तान ने रविवार को 100 भारतीय मछुआरों को अपनी जेलों से रिहा किया। पाकिस्तान ने यह कदम दोनों देशों के बीच सद्भाव बढ़ाने के लिए उठाया है। पाकिस्तान ने इस महीने चार चरणों में भारत के 360 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है। 
रिहाई के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच 100 भारतीय मछुआरों का जत्था कराची कंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस से इन रिहा मछुआरों को लाहौर लाया गया। नजदीक स्थित वाघा सीमा पर इन मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को हवाले किया गया। ये मछुआरे समुद्र में मछली मारते हुए पाकिस्तानी जलसीमा में पहुंच गए थे, वहां उन्हें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया था। 
पाकिस्तान के सामाजिक संगठन ईधी फाउंडेशन ने रिहा हुए मछुआरों को यात्रा खर्च और उपहार इत्यादि भी दिए हैं। पाकिस्तान विदेश विभाग ने शुक्रवार को 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने की घोषणा की थी। अपेक्षा की गई थी कि भारत भी जवाब में ऐसे ही सद्भावनापूर्ण कदम उठाएगा। 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.