गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए नोएडा फेज दो स्थित फूल मंडी से ईवीएम मशीन लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं।...

गाजियाबाद/नोएडा:-Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के तहत प्रथम चरण का मतदान बृहस्पतिवार (11 अप्रैल) को होगा। पहले चरण में गाजियाबाद औऱ गौतमबुद्ध नगर में वोट डाले जाएंगे। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए नोएडा फेज दो स्थित फूल मंडी से ईवीएम मशीन लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं।

मतदान कराने वाले सभी कर्मचारियों को फूल मंडी से ईवीएम मशीन दिया जिसके बाद पोलिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। चुनाव आयोग ने मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है

दिल्ली से सटी उत्तर प्रदेश की दो वीआइपी सीट गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव बृहस्पतिवार सुबह सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है।

गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन उम्मीदवार सुरेश बंसल और कांग्रेस की डॉली शर्मा के बीच मुख्य मुकाबला है जबकि गौतमबुद्ध नगर में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन उम्मीदवार सतवीर नागर और कांग्रेस के अरविंद कुमार सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है।

महिलाकर्मियों को मिलेगी विशेष सुविधा
मतदान के लिए 7037 सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में लगे पुरुष कर्मचारी बुधवार को अपने-अपने पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन महिला कर्मचारियों को इसमें राहत दी गई है।  महिला कर्मचारी बूथ पर 11 अप्रैल को सुबह छह बजे उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

पहली बार तैनात रहेंगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट
मतदान पर नजर रखने के लिए 112 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 20 जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों को 334 सरकारी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पहली बार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में भी ड्यूटी लगाई गई है। इसमें नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ केके गुप्ता, एडीएम प्रशासन एवं वित्त, एसपी अपराध, एसपी यातायात, एसपी देहात व अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बारह हजार जवान रहेंगे तैनात
हर पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। लोकसभा क्षेत्र में लगभग 12 हजार जवान तैनात रहेंगे। इसमें पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ, आरएएफ, पंजाब पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां पर 2395 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिनमें 145 पोलिंग बूथ अतिसंवेदनशील माने गए हैं। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.