![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
Rga news
प्रथण चरण में 20 प्रदेशों की 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर भी मतदान सुबह 7 बजे से होगा। ...
नोएडा/गाजियाबाद:-LOK SABHA ELECTIONS 2019 Live updates: लोकसभा चुनाव-2019 की प्रक्रिया के प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को 20 प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इन लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर भी मतदान सुबह 7 बजे से होगा। इन 8 सीटों में गौतमबुद्धनगर, बागपत और गाजियाबाद वीआइपी सीट है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी नेता और केंद्रीय केंद्रीय मंत्री (वीके सिंह, सत्यपाल सिंह और महेश शर्मा) चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा, बसपा-सपा-रालोद गठबंधन व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है।
प्रथम चरण के तहत सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान शाम को छह बजे तक होगा। छह बजे के बाद यदि कोई मतदान के लिए पहुंचेगा तो उसे मतदान का अवसर नहीं मिलेगा। सिर्फ वही लोग मतदान कर सकेंगे जो लोग लाइन में लगे होंगे।
गौतमबुद्ध नगर में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 12 हजार पुलिस के जवान रहेंगे तैनात
गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव का शोर थम गया। मतदान 11 अप्रैल को होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों व मतदान में लगे कर्मचारियों को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
गाजियाबाद में भी भारी सुरक्षा के बीच होगा मतदान
वहीं, गाजियाबाद के 693 मतदान केंद्रों व 3041 बूथों पर मतदान होगा। जिले के 2787720 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। इस बार पूरी तरह से मतदान वीवीपैट के जरिए हो रहा है। 47 आदर्श मतदान केंद्र, 301 आदर्श मतदान बूथ व प्रत्येक विधानसभा में एक-एक यानि पांच सखी बूथ बनाए गए हैं। इन सखी बूथों पर महिला कर्मचारियों व महिला सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।