![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
Rga news
Australia Melbourne Shooting मेलबर्न पुलिस के अनुसार यह घटना आतंकी नहीं है। अब तक इस घटना के पीछे किसी आतंकी संगठन के होने की खबर सामने आई है। ..
मेलबर्न:-ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक नाइटक्लब के बाहर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में काफी लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, अनुसार यह गोलीबारी सुबह 3.20 बजे हुई है। विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी लिटिल चैपल स्ट्रीट और लारवर्न रोड पर हुई है। रिपोर्ट की मानें तो इस गोलीबारी में 3-4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेलबर्न पुलिस के अनुसार यह घटना आतंकी नहीं है। अब तक इस घटना के पीछे किसी आतंकी संगठन के होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक गार्ड भी है, जिसके चेहरे पर गोली लगी है। घटना की पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि इस बात की जानकारी पुलिस ने नहीं दी कि आखिर इस गोलीबारी के पीछे मकसद क्या था?