Rga news
बिहार/सिवान
महाराजगंज को जिला बनाने को विभिन्न संगठनों ने दिया धरना
महाराजगंज को जिला बनाने को ले विभिन्न संगठनों ने सोमवार को शहर के राजेंद्र चौक पर धरना दिया।...
सिवान : महाराजगंज को जिला बनाने को ले विभिन्न संगठनों ने सोमवार को शहर के राजेंद्र चौक पर धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी सह जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य मुंशी ¨सह ने कहा कि महाराजगंज को आखिर जिले का दर्जा क्यों नहीं मिल रहा है। इसके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आश्वासन के बावजूद इसे जिला का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हम लगभग 10 वर्षों से लड़ते आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दिया है, जबकि महाराजगंज हर तरह से जिला बनाने के लिए अपनी सारी शर्ते पूरा करती है।