सड़कों पर घूम रहे पालतू घोड़ों से लोगों की परेशानी बढ़ी

Praveen Upadhayay's picture

Rga News

तरावड़ी : बेसहारा पशुओं के साथ-साथ अब घोड़े भी सड़कों पर छोड़ दिए गए हैं। कस्बे में पालतू घोड़ों की भरमार हैं। प्रत्येक वार्ड व कालोनी में घोड़ों के झुंड घूमते हुए नजर आते हैं। मुख्य मार्ग पर यह घोड़े हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रशासन इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर की कालोनियों में घोड़ों के झुंड महिलाओं एवं लोगों के लिए भय और परेशानी का कारण बने हुए हैं। इसकी सूचना नगरपालिका प्रशासन को कई बार दी गई, लेकिन प्रशासन इस मामले में आंखों मूंदे बैठा है। नगरपालिका सचिव पवित्र गुलिया ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे पालतू घोड़ों की शिकायत कई बार उनके पास पहुंची थी। यह घोड़े पालतू हैं, इनके मालिक इन्हें चरने के लिए छोड़ देते हैं, लेकिन यह नुकसान पहुंचाते हैं। अब इन घोड़ों के मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा, यदि मालिक नही बाज आए तो चालान किए जाएंगे।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.