भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Raj Bahadur's picture

RGA News

गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने खुशी में मिष्ठान वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ राष्ट्रसेवा के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में सैक्टरों के बूथों पर पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को साझा किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग समर्पण, नि:स्वार्थ सेवा एवं अथक परिश्रम से ही पार्टी का संगठन बना हे। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ राष्ट्रसेवा के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस की खुशी में एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट रामपाल नेहरा, राजेश खुराना, अजय गोयल, उदल चौहान, राजेश चौहान, अनुराग, भूपेन्द्र चौहान, सुधारस चौहान, जयकुमार, मोहन वेदी, प्रकाश मलिक, डा विनय त्यागी, मंजीत कौर, सोनिया चौधरी आदि उपस्थित थे।

इसके अलावा न्यायालय प्रागण के पास अधिवक्ता चेम्बर में हुई बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट रामपाल सिंह नेहरा ने कहा कि भाजपा पार्टी राष्ट्रवाद का प्रतीक है ओर देश को विकास के पथ पर ले जा रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट दिनेश कुमार शर्मा और संचालन संंचालक संजय कुमार गौड ने किया। इस अवसर पर निशांत कौशिक, नीरज शर्मा, सतीश त्यागी, राजकुमार त्यागी, विजयपाल त्यागी, दीपक शर्मा, विवेक तंवर आदि उपस्थित थे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.