![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News कुरुक्षेत्र : सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन भर लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त दिखाई दिया। लू से बचने के लिए कोई छाता लेकर घर से बाहर निकला तो कोई मुंह पर कपड़ा बांध कर इससे बचने का प्रयास करता रहा। वहीं धूलभरी हवा ने भी परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते पारा बढ़ गया और लू ने भी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया। इसके चलते लोग अपने घरों, कार्यालयों व दुकानों में दुबके रहे। वहीं सायं होते ही आइसक्रीम पार्लर और जूस कॉर्नर पर लोगों की भीड़ लगी रही। गर्मी में ठंडे पेय पदार्थो की डिमांड भी बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को तापमान और बढ़ सकता है, जबकि धूल भरी हवाएं भी चलेंगी।