चीरागोड़ा भगवती मंदिर से निकली कलश शोभा यात्रा

Raj Bahadur's picture

RGA News

मां ज्योत रूप में आई दर्शन के लिए, सब हो जाओ तैयार दर्शन पाने के लिए, लहर-लहर लहरायी चुनरिया, लहर-लहर लहरायी जैसे भजनों पर भक्त झूमने को मजबूर थे। मौका था लगातार 20वें वर्ष भगवती जागृत मंदिर चीरागोड़ा में आयोजित भगवती जागरण का। इसके पूर्व शनिवार के सुबह 6 बजे मंदिर परिसर से 501 महिलाएं सर पर मंगल कलश लेकर नगर भ्रमण को निकली।

शोभा यात्रा में भक्ति में डूबे

गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में माता रानी के जयकारे से पूरा माहौल गूंजायमान हो रहा था। मंदिर में पूजन के बाद शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा बिनोद नगर, डीएस कॉलोनी होते हुए पंपू तालाब पहुंची जहां वैदिक रीति से कलश पूजन कार्यक्रम के बाद कलश में जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा पार्क मार्केट होते हुए मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। विधिवत पूजा के साथ कलश रखा गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवती जगत जननी जगदंबा की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई। आचार्य शशि शेखर दुबे द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।

भगवती जागरण का हुआ आयोजन

संध्या 6 बजे विधिवत् 9 कन्याओं की पूजा की अर्चना की गई। रात्रि आठ बजे भगवती ज्वाला की ज्योत प्रचंड हुई। जिसके बाद भजनों की ऐसी गंगा बही कि भक्त रात भर उसमें गोता लगाते रहे। जागरण की शुरूआत कलाकार मनोज सेन ने गणेश वंदना से शुरू की। कलाकार राजू सिंह ने दुनियां में कई मंदिर देखे हैं तेरे मंदिर जैसे कोई नहीं गाने से भजन की शुरूआत की। पिन्टू सिंह ने एक से एक बढ़कर एक भजन पेश किए। महिला कलाकार अन्नू कुमारी के भजनों पर भक्त खुद को रोक नहीं पाए। क्या पुरूष क्या महिला सभी नाच रहे थे। राजू सिंह ने निमियां के डाढ़ मैया लावेली झूलनवा से भजन की शुरूआत की। जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के राजेश सिन्हा, अनुप सहाय, सुबोध कुमार, अरविन्द कुमार, विल्लू गुप्ता, मनोरंजन दुबे, रविन्द्र कुमार, अजय कुमार भट्ट, सुमित कुमार, अभय कुमार भट्ट, नीतीश कुमार, रंजीत कुमार समेत का सक्रिय रहे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.